डीएम ने राजस्व कार्यो की समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति न होने पर जताई नाराजगी, दिए निर्देश
वहीं जिलाधिकारी ने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के संचालित भट्टों का निरीक्षण करें तथा जो भट्टा संचालक मानक से ज्यादा मिट्टी का प्रयोग करता है उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए तथा जुर्माना भी वसूला जाए ।

कानपुर देहात,अमन यात्रा। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व कार्यो कर करेत्तर की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के विभाग वार समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष परिवहन विभाग, वाणिज्य कर, विद्युत, वाट माप, भू राजस्व आदि विभागों की कम प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि अपने-अपने लक्ष्य में प्राप्ति लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। वहीं उन्होंने भू माफियाओं की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम आदि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भू माफियाओं को चिन्हित किया जाए तथा जहां कहीं भी भूमाफिया जमीन कब्जा कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की।
वहीं जिलाधिकारी ने खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के संचालित भट्टों का निरीक्षण करें तथा जो भट्टा संचालक मानक से ज्यादा मिट्टी का प्रयोग करता है उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए तथा जुर्माना भी वसूला जाए । इस मौके पर अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एसडीएम सदर राजीव राज, एसडीएम मैथा राम शिरोमणि, रसूलाबाद अंजू वर्मा, भोगनीपुर दीपाली भार्गव, सिकंदरा आरसी यादव, डेरापुर ऋषि कांत राजवंशी, अधिकारीगण व तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।



