बहला फुसलाकर भगा ले जाई गई युवती को पुलिस ने किया बरामद
कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध के मामले में थाना बरौर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने बहला फुसलाकर भगा ले जाई गई युवती को बरामद कर लिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

- महिला संबंधी अपराध में बरौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आरोपी की तलाश जारी
कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध के मामले में थाना बरौर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने बहला फुसलाकर भगा ले जाई गई युवती को बरामद कर लिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
बरौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बीती सोमवार रात पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि बीती 16 मार्च की शाम करीब आठ बजे उसकी पुत्री शौचक्रिया के वास्ते घर से निकली थी।जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो खोजबीन की।पता चला कि डेरापुर थाना क्षेत्र के गलुआपुर निवासी पूर्णानंद उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।
पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने में सोनू,मोहित व सोनू की पत्नी का भी सहयोग रहा है।उसकी पुत्री घर में रखे 50 हजार रुपए व कीमती जेवरात भी अपने साथ लेकर गई है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए युवती को बरामद कर लिया व आरोपी की तलाश में जुट गई है।थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि युवती को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।



