कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा : भूसा लदा ट्रैक्टर खड्ड में पलटा,चालक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां पर एक भूसा लदा ट्रैक्टर अचानक खड्ड में पलट जाने से उसमें दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर में सवार दो अन्य लोग बाल बाल बच गए।

Story Highlights
  • परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां पर एक भूसा लदा ट्रैक्टर अचानक खड्ड में पलट जाने से उसमें दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर में सवार दो अन्य लोग बाल बाल बच गए।मामला कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के रेवां गांव के तिराहे के पास का है।मृतक की पहचान मुरादपुर गांव निवासी देवेश कुमार के रूप में हुई है।देवेश शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली में लाही का भूसा लेकर ईंट भट्टे जा रहा था।

वापसी में उसके साथ गांव के ही सौरभ और सुनील भी थे।रेवां गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया।हादसे में देवेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया जबकि सौरभ और सुनील बाल बाल बच गए।घटना की सूचना मिलते ही परिजन देवेश को लेकर सीएचसी हवासपुर पहुंचे।जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देवेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button