कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,छत से गिरकर युवक की मौत 

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जुरिया गांव के 40 वर्षीय जयकरण सिंह की छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।

Story Highlights
  • परिजन बेहाल,पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जुरिया गांव के 40 वर्षीय जयकरण सिंह की छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।जुरिया गांव निवासी रामप्रसाद का पुत्र जयकरण शुक्रवार को किसी काम से छत पर गया था।

इसी दौरान वह अचानक छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन आनन फानन में उसे लेकर झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी झींझक लक्ष्मण सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button