292 वृद्धजनों को मिली वृद्धावस्था पेंशन, आधार-सीडेड खातों में पहुंची धनराशि
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 'जीरो पॉवर्टी अभियान' में चयनित जनपद के 292 पात्र वृद्धजनों के खातों में पेंशन की धनराशि भेज दी गई है।

- जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने लाभार्थियों को किया लाभान्वित
कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत ‘जीरो पॉवर्टी अभियान‘ में चयनित जनपद के 292 पात्र वृद्धजनों के खातों में पेंशन की धनराशि भेज दी गई है। यह धनराशि निदेशालय समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के स्तर से सीधे उनके आधार-सीडेड बैंक खातों में अंतरित की गई है।
गीता सिंह ने बताया कि जिन वृद्धजनों को इस अभियान के अंतर्गत चिन्हित किया गया है, उनके ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और पेंशन स्वीकृति की कार्यवाही भी जारी है। इन सभी 292 वृद्धजनों को पेंशन की राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई है।
वृद्धजन संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर अपनी पेंशन की धनराशि प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए, वृद्धजन जिला समाज कल्याण अधिकारी, कानपुर देहात के कार्यालय, कमरा नंबर 106, विकास भवन, माती में संपर्क कर सकते हैं।



