कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

25 क्वार्टर अवैध देशी शराब समेत आरोपी गिरफ्तार,भेजा कोर्ट

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा अवैध शराब बरामदगी हेतु थाना गजनेर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक आरोपी को 25 क्वार्टर नाजायज देशी शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की इस कार्यवाही से अपराध जगत में खलबली मच गई है।उपनिरीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीती शुक्रवार की रात वह मय हमराहियों समेत संदिग्ध व्यक्ति,वाहन चेकिंग व रात्रि गस्त हेतु अपनी ड्यूटी पर मासूर थे तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के मर्दनपुर रोड पर एक व्यक्ति को 25 अदद क्वार्टर देशी अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर लिया।

पूंछतांछ में आरोपी ने अपना नाम पता हरिशंकर उर्फ छुट्टन निवासी दुवारी थाना गजनेर बताया है।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button