कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अमरौधा: डिप्टी सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण, बेहतर इलाज के निर्देश दिए

निरीक्षण की शुरुआत डॉ. डीके सिंह ने सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सराय से की.

कानपुर देहात। अमरौधा विकासखंड क्षेत्र में रविवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके सिंह ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और बाढ़ चौकियों का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज देने के साथ ही, बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीमों को फिर से सक्रिय करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत डॉ. डीके सिंह ने सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सराय से की, जहाँ डॉ. राहुल और फार्मासिस्ट संयोगिता मौजूद थीं। उस समय तक कुल 32 मरीज देखे जा चुके थे। इसके बाद, उन्होंने दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बनी चौकी चपरघटा का भी निरीक्षण किया।

इसके बाद, डिप्टी सीएमओ मूसानगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहाँ भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया गया, जहाँ 38 मरीजों को देखा जा चुका था और 18 रोगियों की जाँच की गई थी।

निरीक्षण के दौरान सभी जगहों पर साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। डॉ. डीके सिंह ने अमरौधा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुणेंद्र प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि सभी मरीजों को अच्छे से अच्छा उपचार मिले।

Related Articles

AD
Back to top button