कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सिकंदरा में दो घरों में चोरी,चोरों ने नगदी समेत कीमती जेवरात किए पार

रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर में दो घरों में चोरी का मामला सामने आया है।चोरों ने बीते रविवार की रात राजपुर पीएचसी में तैनात एएनएम कमलेश कुमारी के घर को निशाना बनाकर 50 हजार नगदी समेत जेवरात पार कर दिए।कमलेश सुबह ड्यूटी पर गईं और दोपहर में बहनोई से मिलने औरैया चली गईं।

उसी मकान में किरायेदार कल्पना पाल के घर से भी चोरी हुई।कल्पना अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ मां की बीमारी के कारण राजपुर चली गई थीं।उनके पति विमल पाल झारखंड में रोड निर्माण कंपनी में काम करते हैं।चोरों ने यहां से लाखों रुपए के कीमती आभूषण पार कर दिए।चोर लकड़ी की सीढ़ी से मकान में घुसे और वारदात के बाद सीढ़ी वहीं छोड़ फरार हो गए।

पीड़ितों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है।जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button