कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुखरायां में ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा,चार यात्री घायल

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दलेलनगर गांव के पास झांसी कानपुर हाइवे पर बुधवार को एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार चार यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घायलों में छतेनी गांव के वीरेंद्र,हांसेमऊ के जगदीश कुमार,गदाईखेड़ा के रामकिशोर और कमलेश कुमार शामिल हैं।सभी पुखरायां में खरीददारी करने के लिए जा रहे थे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

दलेलनगर गांव के मोड के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमें चारों घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से एक को पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।अन्य तीन को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल भेज दिया गया।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में एसडीएम तहसीलदार पर टिप्पणी करने वाले डॉक्टर अमित निरंजन भेजे गए सीएचसी संदलपुर

Related Articles

AD
Back to top button