कानपुर देहात में रजबहा में मिला किशोरी का शव,नहीं हो सकी पहचान
फैली सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के मदारपुर स्थित रजबहे में शनिवार को एक अज्ञात किशोरी का शव मिला।घटना की जानकारी होने पर इलाकाई लोगों में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव करीब एक सप्ताह पुराना होने की आशंका जाहिर की गई है।
शव की स्थित खराब होने के कारण पहचान में कठिनाई हो रही है।आशंका जाहिर की जा रही है शव रजबहा में बहकर मदारपुर गांव के समीप आकर रुक गया था।घटना की सूचना मिलते ही अपराध निरीक्षक शीलेंद्र कुमार यादव,मैथा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव की शिनाख्त में जुट गई है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में युवक ने की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शव की पहचान के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों से लापता किशोरियों की जानकारी जुटाई रही है।जल्द शिनाख्त कर ली जाएगी।



