उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

युवती को जहरीले कीड़े ने डसा,हालत गंभीर

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के महेरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां शनिवार को साफ सफाई करते समय एक युवती को किसी जहरीले कीड़े ने डस लिया।युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के महेरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां शनिवार को साफ सफाई करते समय एक युवती को किसी जहरीले कीड़े ने डस लिया।युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक महेरा निवासी 26 वर्षीय अमृता देवी शनिवार को अपने घर में साफ सफाई कर रही थी।इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसके हांथ में डस लिया।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी लेकर गए।जहां मौजूद चिकित्सक राजवीर सिंह ने युवती की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां पर उसका उपचार जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button