उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 130 मरीजों को मिला सफल उपचार

डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण,दिए निर्देश

कानपुर देहात के मलासा विकासखंड स्थित देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग बीमारी से पीड़ित कुल 130 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ डी के सिंह ने बरौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।देवीपुर सीएचसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग बीमारी से पीड़ित कुल 51 मरीजों का उपचार वहां मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ शशि व उनकी टीम द्वारा किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में कुल 41तथा जरसेन में 38 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।

photo 20 1 6

इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ डी के सिंह ने बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर वहां की साफ सफाई तथा चिकित्सा व्यवस्था को परखा तथा मौजूद चिकित्साधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।उन्होंने लोगों को मौसम परिवर्तन के चलते बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।रात्रि के समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करने तथा बीमारी की स्थित में योग्य चिकित्सक की सलाह लेने व जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर डॉक्टर राकेश कुमार,डॉक्टर आफताब आलम,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,अनिल कुमार,एल टी योगेंद्र सिंह,शिवम्, फहीम,दिव्यांशी,त्रिलोकी नाथ,राम प्रताप,संगिनी रीता,ललिता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button