कानपुर देहात: सरवनखेड़ा में ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम, समाज सेविका दीपिका सिंह सेंगर ने किया संबोधित; महिलाओं को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी
सीडीओ निर्देश पर पंचायत भवन में हुआ आयोजन; NRLM, कन्या सुमंगला, पीएम किसान सम्मान निधि और स्वच्छता पर जोर; विमल सचान, अचला और अनिल बाजपेई ने किया मार्गदर्शन
कानपुर देहात: मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर देहात, के निर्देशानुसार आज न्याय पंचायत सरवनखेड़ा के पंचायत भवन में मिशन शक्ति कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ और मुख्य संबोधन समाज सेविका दीपिका सिंह सेंगर ने किया। उन्होंने ग्राम संगठन सरवनखेड़ा की अध्यक्ष के रूप में भी, महिलाओं को प्रत्येक योजना के प्रति जागरूक रहने का सुझाव दिया और ‘विकसित उत्तर प्रदेश, समर्थ उत्तर प्रदेश’ के लिए फीडबैक देने पर बल दिया।
कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) विमल सचान ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) अचला ने आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी।
ग्राम पंचायत के सक्रिय सहयोगी कमलेश मिश्रा ने मिशन शक्ति के तहत सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। कृषि विभाग से मुकेश ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और उन्नत बीज वितरण के बारे में बताया। सचिव श्याम सुंदर और दीपक यादव ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और आवास से संबंधित पात्रता की जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की।
ग्राम प्रधान अनिल बाजपेई ने मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को प्रत्येक योजना से निष्पक्ष संतृप्त करने पर जोर दिया। ग्राम पंचायत भैंथाना के प्रधान मनोज पासवान ने साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात कही।
इस कार्यक्रम में विमल सचान (एडीओ-आईएसबी), प्रधान अनिल बाजपेई, प्रधान मनोज पासवान, समाज सेविका दीपिका सिंह सेंगर, कमलेश मिश्रा, मुकेश, सीडीपीओ अचला, सचिव श्याम सुंदर, दीपक यादव, रोजगार सेवक भोले सिंह, पंचायत सहायक शिवम पांडे, सहित सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, संगिनी, समूह सखियां और अन्य समूह की महिलाएं तथा ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- कक्षा एक और दो के लिए आई एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित




