कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गुड टच-बैड टच की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत शनिवार को सरवनखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय नहोली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राजेश कटियार,कानपुर देहात। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत शनिवार को सरवनखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय नहोली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण के तहत आंचल यादव ने बच्चों को गुड टच एवं बैड टच, बाल यौन हिंसा और बाल यौन शोषण के बारे में जानकारी दी गई।

बच्चों को आत्मरक्षा, हेल्पलाइन नंबर वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध 1930 के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही आत्म संरक्षण एवं जूडो कराटे के गुर सिखाए गए और बताया गया कि यदि राह चलते मनचले युवक किसी भी तरह का हमला या दुरव्यवहार करते हैं तो अपनी सुरक्षा कैसे करें। वहीं बच्चों को बताया गया कि बचपन हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और सुखद समय होता है लेकिन इसे सुरक्षित बनाना भी हमारी जिम्मेदारी होती है। अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श एक बच्चे के जीवन में महत्वपूर्ण होते हैं।

अच्छा स्पर्श वह होता है जो हमें प्यार और स्नेह महसूस कराता है जैसे कि माता-पिता का प्यार, दोस्तों की ममता और शिक्षकों का आशीर्वाद। बुरा स्पर्श वह होता है जो हमें दु:ख और चोट पहुंचाता है जैसे कि अजनबियों का स्पर्श या शरीर के प्राइवेट पार्ट्स पर होना वाला स्पर्श। छात्राओं को समाज में व्याप्त कुरीतियों की जानकारी भी दी गई। छात्राओं से अपील की गई कि उन्हें कभी डरना नहीं चाहिए और हमेशा हिम्मत के साथ रहना चाहिए। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में एआरपी अंकित मिश्रा, सुनील कुमार गुप्ता, बृजेंद्र स्वरूप गौतम, सुनील कुमार सोनकर, दीपक परमार, मधुलिका वर्मा, राम लखन, आंचल यादव, राकेश कुमार सिंह, सविता आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- विकसित उत्तर प्रदेश @2047 : बहुमूल्य सुझाव आमंत्रित

Related Articles

AD
Back to top button