कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने पंजीयन का कराये नवीनीकरण

नवीनीकरण हेतु निर्माण श्रमिकों को जागरूक किए जाने के सम्बन्ध में दिनांक 15 अक्टूबर तक चलेगा जागरूकता अभियान

कानपुर देहात:  सहायक श्रमायुक्त, राम अशीष ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सचिव, उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा नवीनीकरण हेतु निर्माण श्रमिकों को जागरूक किए जाने के सम्बन्ध में दिनांक 15.10.2025 तक जागरूकता अभियान चलाया जाने के निर्देश दिये गये है। इस सम्बन्ध में यह भी निर्देशित किया गया है कि ऐसे सभी निर्माण श्रमिक, जिन्होने 04 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नही कराया है, उन्हें पोर्टल पर निष्क्रिय सूची में रखा जायेगा। निष्क्रिय सूची के श्रमिकों की गणना पंजीकृत निर्माण श्रमिकों मे नही की जाएगी।

ऐसी स्थिति में पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वंचित हो जायेगे।

उन्होंने जनपद कानपुर देहात में उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अनुरोध है कि वह तत्काल अपने पंजीयन का नवीनीकरण कराने के हेतु अपने नजदीकी जन सुविधा केन्द्र (csc) पर अपना श्रम कार्ड, आधार कार्ड एवं निर्माण श्रमिक होने का 90 दिन का प्रमाण पत्र ले जाकर दिनांक 15.10.2025 तक अवश्य नवीनीकरण करालें, जिससे कि उन्हें बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का हितलाभ प्राप्त हो सकें। पंजीयन एवं नवीनीकरण के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, आघू कमालपुर रोड, अकबरपुर, कानपुर देहात से सम्पर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़े- गुड टच-बैड टच की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक

Related Articles

AD
Back to top button