उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अमराहाट पुलिस ने झारखंड से वाराणसी आए बालक को रास्ता भटकने के बाद खोजा; परिजनों ने जताया आभार

जनपद कानपुर देहात पुलिस ने गुमशुदाओं की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और सराहनीय सफलता प्राप्त की है। अमराहट थाना पुलिस टीम ने झारखंड से आकर रास्ता भटके एक मंदबुद्धि बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया

Story Highlights
  • कानपुर देहात पुलिस का सराहनीय कार्य: गुमशुदा मंदबुद्धि बालक सकुशल परिजनों को सौंपा

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात पुलिस ने गुमशुदाओं की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और सराहनीय सफलता प्राप्त की है। अमराहट थाना पुलिस टीम ने झारखंड से आकर रास्ता भटके एक मंदबुद्धि बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुमशुदा बालक की पहचान अंकित उरांव (पुत्र मड़वारी उरांव), निवासी ग्राम गम्हारिया, थाना घाघरा, जनपद गुमला, झारखंड के रूप में हुई है। अंकित थोड़ा मंदबुद्धि है और वह दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को अपने माता-पिता के साथ गंगा स्नान के लिए वाराणसी आया था।
इस दौरान वह अपने परिवार से बिछड़ गया और रास्ता भटक गया। दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को वह अमराहट थाना क्षेत्र में घूमता हुआ मिला। अमराहट पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया और उसके परिजनों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की।
लगातार प्रयासों के बाद, आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को गुमशुदा बालक अंकित उरांव के परिजन अमराहट थाने पहुंचे। परिजनों में उसके भाई, श्री मनीष उरांव (उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गम्हारिया, गुमला, झारखंड) और मौसा, श्री रामनाथ उरांव (उम्र 30 वर्ष, निवासी चुरवे, जिला पेसरार, झारखंड) शामिल थे।
पहचान की पुष्टि होने के उपरांत, अमराहट पुलिस ने गुमशुदा बालक अंकित को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय और प्रशंसनीय कार्य की परिजनों के साथ-साथ आम-जनमानस द्वारा भी जमकर प्रशंसा की गई। परिजनों ने बालक के सकुशल मिल जाने पर कानपुर देहात पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

AD
Back to top button