उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर कस्बे में पारिवारिक विवाद से आहत होकर एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

मृतक की पहचान रामचंद्र के 35 वर्षीय पुत्र दीप सिंह के रूप में हुई है।मृतक दीप तीन भाई थे।जानकारी के मुताबिक बीती सोमवार की रात तीनों भाइयों मिलन,दीप व अजय में किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हुआ था।इसी से आहत होकर दीप सिंह ने मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर की छत के टट्टर में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी देवीपुर अभिषेक कुमार ने मौके पर जांच पड़ताल की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में पारिवारिक विवाद आत्महत्या का कारण सामने आया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button