लखनऊउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्रमोशन से पहले छांटे जाएंगे दागी बीईओ, सभी बीएसए से बीईओ के खिलाफ चल रही जांचों की मांगी गई जानकारी

बेसिक शिक्षा निदेशालय ने सभी मंडलीय शिक्षाधिकारियों और बीएसए से दागी खंड शिक्षा अधिकारियों (BEOs) के खिलाफ चल रही जांचों का ब्योरा मांगा।

लखनऊ/कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग ने दागी खंड शिक्षाधिकारियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। इनके खिलाफ आई शिकायतों, कार्यवाहियों का ब्योरा तलब किया है जिससे इसके आधार पर इनका भविष्य तय किया जा सकेगा। बीईओ का प्रमोशन भी इन शिकायतों की स्थिति पर निर्भर करेगा।

निदेशालय ने सभी मंडलीय शिक्षाधिकारियों एवं बीएसए को अपने यहां तैनात बीईओ पर प्रचलित जांच का विवरण भेजने को कहा गया है। अधिकांश जिलों में बड़े पैमाने पर धांधली, वेतन अनियमितता और शिक्षकों की शिकायतों के आधार पर कई जगहों पर बीईओ के खिलाफ जांचें शुरू की गई हैं। इसमें कुछ जांचें लंबित स्थिति में है वहीं, कुछ जगहों पर जांचें पूरी कर कार्यवाही संस्तुति की गई है।
शासन ने बीईओ के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू की है।

इसके लिए अधिकारियों के पिछले रेकॉर्ड की जांच अनिवार्य रूप से की जाती है। इस कड़ी में 286 बीईओ की सूची निदेशालय ने जिलों को भेजी है। सूची के साथ यह भी निर्देश दिया गया है कि इन सभी अधिकारियों की सर्विस बुक सहित अन्य दस्तावेज का सत्यापन किया जाए। साथ ही यह भी बताया जाए कि इनके खिलाफ क्या कोई कार्यवाही चल रही है या इनको कोई दंड दिया गया है। अभियोजन स्वीकृति या सतर्कता जांच से प्रभावित बीईओ का भी ब्योरा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल,हालत गंभीर

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button