कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में लाखों के जेवरात पार,पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

कानपुर देहात में एक चोरी का मामला सामने आया है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बंसनपुरवा गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए।
चोर घर के पीछे से छत काटकर अंदर घुसे और लाकर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण व चांदी के सिक्के लेकर फरार हो गए।घटना के समय गृहस्वामी अरविंद सिंह सेंगर घर के अंदर ही सो रहे थे लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी।सुबह उठने पर जब उन्होंने आलमारी खुली देखी तो घटना की जानकारी हुई।
चोरों ने बड़ी ही सफाई से कटर की मदद से कमरे की कुंडी काटी और फिर लाकर तोड़कर जेवरात पार कर दिए।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।



