उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

राज्य स्तरीय टीम ने सीएचसी डेरापुर का किया निरीक्षण,साफ सफाई के दिए निर्देश

राज्य स्तरीय टीम ने बुधवार को डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण टीम में डॉ तारिक परवेज अंसारी और डॉ रुद्र प्रताप सिंह शामिल थे।उन्होंने ड्रेसिंग रूम,ओपीडी,नेत्र कक्ष और जनरल वार्डों का गहनता से निरीक्षण किया

पुखरायां।राज्य स्तरीय टीम ने बुधवार को डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण टीम में डॉ तारिक परवेज अंसारी और डॉ रुद्र प्रताप सिंह शामिल थे।उन्होंने ड्रेसिंग रूम,ओपीडी,नेत्र कक्ष और जनरल वार्डों का गहनता से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान टीम ने कई स्थानों पर मकड़ी के जाले लगे होने पर नाराजगी व्यक्त की।उन्होंने शौचालयों की साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी उनकी सुविधाएं और इलाज के बारे में पूँछतांछ की।टीम ने बताया कि वे 29 और 30 अक्टूबर तक डेरापुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी एएनएम सेंटर और जन आरोग्य मंदिरों का भी निरीक्षण करेंगे।इसका मुख्य उद्देश्य इन केंद्रों पर साफ सफाई और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना है निरीक्षण का उद्देश्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है।इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

AD
Back to top button