कानपुर देहात में बेटे की हत्यारिन मां गिरफ्तार,भेजा गया जेल
कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध व बीमा क्लेम के चक्कर में हत्यारिन मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामला बरौर थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव का है

- अवैध संबंध व बीमा क्लेम के चक्कर में की गई थी बेटे की हत्या
- आरोपियों ने किया सनसनीखेज खुलासा
पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध व बीमा क्लेम के चक्कर में हत्यारिन मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामला बरौर थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव का है।बीते सोमवार को डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ मोड हाइवे पर एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लतपथ शव मिला था।सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।मृतक की पहचान अंगदपुर गांव निवासी 25 वर्षीय प्रदीप उर्फ सुक्खा के रूप में हुई थी।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों तथा ग्रामीणों ने बरौर थाने पहुंचकर गांव के दो युवकों ऋषि कटियार व मयंक उर्फ ईशू पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और कार्यवाही की मांग की।पुलिस ने परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन देकर समझाबुझा कर शांत किया था।जिसके बाद मृतक के बाबा जगदीश नारायण की तहरीर पर पुलिस ने ऋषि कटियार व मयंक उर्फ ईशू के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।बुधवार सुबह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मामले के मुख्य आरोपी ऋषि कटियार को दुर्वासा ऋषि आश्रम जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हुआ था।इसके बाद मामले के दूसरे आरोपी मयंक उर्फ ईशू को पुलिस ने थाना क्षेत्र के रायरामापुर मोड से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या की घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल हथौड़ी भी बरामद कर ली।पुलिस पूँछतांछ में आरोपी मयंक उर्फ ईशू ने सनसनीखेज खुलासा किया।आरोपी ने कुबूल किया कि मृतक प्रदीप उर्फ सुक्खा की मां ममता देवी से अवैध संबंध व बीमा क्लेम के लालच में उन्होंने ममता देवी से मिलकर प्रदीप उर्फ सुक्खा की हत्या की योजना बनाई थी।पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मृतक की मां ममता देवी को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ऋषि कटियार गैंगस्टर व लूट का आरोपी है।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि मृतक की मां ममता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इसके पूर्व दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।



