कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पटेल जयंती: 17 स्थानों पर ‘रन फॉर यूनिटी’, पुलिस-नागरिक मिलकर बढ़ाएंगे एकता का संदेश

अखंड भारत के शिल्पकार सरदार पटेल की 150वीं जयंती, पुलिस लाइन्स से थाना स्तर तक एकता का संदेश

कानपुर देहात: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर, कल ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ जनपद कानपुर देहात में भव्य रूप से मनाया जाएगा। सरदार पटेल के अखंड भारत के निर्माण और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से, पुलिस लाइन्स माती सहित जनपद के सभी थाना स्तरों पर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

जनपद पुलिस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। नागरिक और पुलिसकर्मी मिलकर इस संदेश को आगे बढ़ाएंगे।

कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण:

‘रन फॉर यूनिटी’ के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का विवरण निम्नलिखित है:

क्रम संख्या आयोजन स्थल नेतृत्व समय रूट (प्रारंभ से गंतव्य)
1. पुलिस लाइन्स माती पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक प्रातः 08:00 बजे पुलिस लाइन्स माती से एडीएम तिराहा माती तक
2. अकबरपुर थाना प्रभारी अकबरपुर व पुलिस टीम प्रातः 07:00 बजे अकबरपुर पुल से रूरा तिराहे तक
3. रूरा थाना प्रभारी रूरा व पुलिस टीम प्रातः 08:45 बजे मण्डी समिति से कस्बा पुल रूरा तक
4. गजनेर थाना प्रभारी गजनेर व पुलिस टीम प्रातः 08:30 बजे गजनेर चौराहा से बीएस मॉर्डन पब्लिक स्कूल तक
5. रनियां थाना प्रभारी रनियां व पुलिस टीम प्रातः 07:00 बजे मीरा भवन पटेल प्रतिमा मालवर रोड से रनियां हाइवे तक
6. भोगनीपुर थाना प्रभारी भोगनीपुर व पुलिस टीम प्रातः 09:00 बजे किसान सेवा केन्द्र से रेलवे स्टेशन तक
7. मूसानगर थाना प्रभारी मूसानगर व पुलिस टीम प्रातः 09:00 बजे गढ़ रोड़ से मुक्तेश्वर मंदिर तक
8. सट्टी थाना प्रभारी सट्टी व पुलिस टीम प्रातः 09:00 बजे भारत गैस से ग्राम सट्टी तक
9. देवराहट थाना प्रभारी देवराहट व पुलिस टीम प्रातः 09:00 बजे सुजौर इण्टर कॉलेज से प्रेमपुर तक
10. डेरापुर थाना प्रभारी डेरापुर व पुलिस टीम प्रातः 08:30 बजे गुढ़ा देवी महाविद्यालय से मंगलपुर तिराहे तक
11. मंगलपुर थाना प्रभारी मंगलपुर व पुलिस टीम प्रातः 09:00 बजे हवासपुर से पलनापुर तक
12. बरौर थाना प्रभारी बरौर व पुलिस टीम प्रातः 08:00 बजे थाना परिसर से ऋषि दुर्वासा रोड तक
13. सिकन्दरा थाना प्रभारी सिकन्दरा व पुलिस टीम प्रातः 08:00 बजे पटेल चौक से बिरहाना तक
14. राजपुर थाना प्रभारी राजपुर व पुलिस टीम प्रातः 07:00 बजे थाना परिसर से बैंक ऑफ बड़ौदा तक
15. अमराहट थाना प्रभारी अमराहट व पुलिस टीम प्रातः 09:00 बजे तुतियापुर से मनसापुर तक
16. रसूलाबाद थाना प्रभारी रसूलाबाद व पुलिस टीम प्रातः 08:00 बजे बिषधन चौराहे से बिल्हौर रोड पेट्रोल पम्प तक
17. शिवली थाना प्रभारी शिवली व पुलिस टीम प्रातः 09:00 बजे कस्बा शिवली से मवैया मोड पेट्रोल पम्प तक

यह विशाल आयोजन जनपद के कोने-कोने में राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का भाव जाग्रत करेगा।

Related Articles

AD
Back to top button