अपर जिला जज ने जिला कारागार में निरूद्ध बंदियो को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की दिलाई शपथ
कमलेश कुमार मौर्य जी ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों के एकीकरण से लेकर सिविल प्रशासन की मजबूत नींव रखी।

कानपुर नगर। राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को जिला कारागार कानपुर नगर में माल्यार्पण एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के कमलेश कुमार मौर्य ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया व कार्यक्रम में उपस्थित जेल अधिकारियों, कर्मचारियों व जेल में निरुद्ध बंदियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।
कमलेश कुमार मौर्य जी ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों के एकीकरण से लेकर सिविल प्रशासन की मजबूत नींव रखी। उनका अनुशासन और कठोर निर्णय लेने का साहस आज भी प्रेरणा देता है, इसलिए अपने कार्यों में ईमानदारी, समय पालन और पारदर्शिता बनाए रखना चाहिए एवं देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
कार्यक्रम में जेल अधीक्षक बी.डी. पाण्डेय, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अखिलेश कुमार जिला कारागार के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



