कानपुर देहात: पांचवें तुलसी सालिगराम विवाह को लेकर निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा,महिलाओं ने किया जमकर नृत्य
पाणिग्रहण समारोह के प्रमुख आयोजक अनीता राम औतार ओमर ने की अगवानी

- जनकपुरी से निकली बारात विंधेश्वरी मंदिर जगजीवनपुर बंबा पहुंची जहां संपन्न हुआ विवाह समारोह
सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: नगर पंचायत अकबरपुर में लगातार पांचवें वर्ष तुलसी-सालिगराम विवाह का आयोजन संपन्न हुआ जिसे लेकर आयोजन कर्ताओं ने जोरदार तैयारियों को अंजाम दिया था। इस सम्बन्ध में जय मां विन्ध्यवासिनी साड़ी भंडार के मालिक राम औतार ओमर ने बताया कि इस विवाह समारोह के आयोजन की शुरुआत पंडित संतोष कुमार अवस्थी की प्रेरणा से 5 वर्ष पूर्व की गई थी।

इस वर्ष विस्तार देते हुए स्थानीय जनकपुरी मैदान से माता तुलसी और करुणा निधान सालिगराम को रथ पर बैठाकर नगर भ्रमण कराया गया जो अयोध्या पुरी,बाजार रोड होते हुए अशोक नगर स्थित उनके आवास पहुंचा जहाँ सभी साथ चल रहे बारातियों के रूप में युवाओं, युवतियों, बच्चों को जलपान कराया गया। उल्लेखनीय है कि ये सभी शोभा यात्रा में डी जे की धुन पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। यात्रा समापन समारोह नगर से एक किलोमीटर दूर स्थित मां विंधेश्वरी मंदिर जगजीवनपुर बंबा मार्केट में किया गया जहां विवाह की रस्में पूरी करते हुए भंडारे का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर महेश ओमर, हरि ओम शुक्ला, सभासद जहान सिंह, पप्पू त्रिवेदी अनूप त्रिपाठी गोरे बबन शुक्ला अशोक मिश्रा गोविंद श्रीवास्तव कन्हैया शुक्ला रामबाबू राजपूत जीतू अवस्थी अरविंद कौशल आदि उपस्थित रहे।



