जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

जनपद जालौन के जालौन बाईपास उरई में खाटू श्याम जन्म उत्सव के उपलक्ष में श्याम प्रेमियों ने हर साल की भांति इस साल भी विशाल भंडारे का आयोजन रखा।

जालौन। बाबा खाटू श्याम के जन्म उत्सव के उपलक्ष में जालौन में श्याम प्रेमियों ने सड़क किनारे विशाल भंडारे का आयोजन कराया जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर भंडारे में हिस्सा लिया इस दौरान श्याम प्रेमी बाबा के भक्ति में लीन रहे।

जनपद जालौन के जालौन बाईपास उरई में खाटू श्याम जन्म उत्सव के उपलक्ष में श्याम प्रेमियों ने हर साल की भांति इस साल भी विशाल भंडारे का आयोजन रखा। हिंदू धर्म के देवता खाटू श्याम का जन्म उत्सव 1 नवंबर को पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इसके उपलक्ष्य में श्याम प्रेमी जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित करते हैं इसी को देखते हुए उरई के श्याम प्रेमियो ने विशाल भंडारे का आयोजन किया।जिसमें भक्तों ने भंडारे में सम्मिलित होकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भंडारे में आए भक्तों ने श्याम बाबा के जयकारे भी लगाए।इस दौरान शीलू पाल, अनिल पाल ,मनीष पाल ,रिंकू पाल ,अमित पाल, कृपा शंकर, दीपक, मोहित ,रघु ,अमित सोलंकी सहित कई श्याम प्रेमियों ने उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button