शोक संवेदना: बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने निर्मल गौतम की दादी के निधन पर जताया दुख
भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

पुखरायां। आज जनपद कानपुर देहात की विधानसभा भोगनीपुर क्षेत्र के अंतर्गत शाहजहांपुर सेक्टर के अध्यक्ष निर्मल गौतम की दादी के निधन की सूचना पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उच्च पदाधिकारियों ने गांव पहुंचकर दुखी परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
शोक व्यक्त करने पहुंचे पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान उपस्थित रहे प्रमुख पदाधिकारियों में जीतेन्द्र संखवार पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज, सुधीर गौतम जिला प्रभारी, उदय पाल जिला संयोजक भाईचारा, नरेंद्र दोहरे जिला संयोजक भाईचारा, ज्ञानचंद्र संखवार जिला अध्यक्ष, जवाहर संखवार विधानसभा अध्यक्ष, संजय कटियार विधानसभा महासचिव, शालिनी गौतम विधानसभा कोषाध्यक्ष, उदय गौतम पूर्व मंडल प्रभारी कानपुर मंडल, आकाश गौतम सेक्टर अध्यक्ष, रामाधार संखवार पूर्व विधानसभा कोषाध्यक्ष, कल्याण सिंह गौतम प्रधान शाहजहांपुर, मनोज कुमार, रामशंकर कुरील, चंद्रेश सिंह शिक्षक, सुदामा पूर्व सेक्टर अध्यक्ष, अशोक गौतम सेक्टर अध्यक्ष, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, महेंद्र सिंह, जय सिंह पूर्व सेक्टर अध्यक्ष, और विमल गौतम आदि शामिल थे।



