कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में धान की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

किसानों में हड़कंप, एक बीघा फसल जलकर राख

Story Highlights
  • तहसील प्रशासन ने की जांच

कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के परसौरा गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में धान के खेत में आग लग गई।आग लगने की घटना की जानकारी होते ही किसानों में हड़कंप मच गया।

गांव के अतर सिंह के खेत में अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं।ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल दमकल विभाग को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।तब तक एक बीघा धान की पकी फसल जलकर राख हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल अनुपमा श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।

उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 1129 रकबा में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से पूरी फसल जल गई है।इस संबंध में उपजिलाधिकारी सर्वेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है।जांच रिपोर्ट मिलने के पश्चात पीड़ित को आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button