कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: गणित ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बीईओ ने पुरस्कार देकर किया प्रोत्साहित

सरवनखेड़ा ब्लॉक के 11 उत्कृष्ट विद्यार्थी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

राजेश कटियार,कानपुर देहात। शिक्षा को गुणात्मक व सरल बनाए जाने के मकसद से सरकारी स्कूलों में आयोजित की गई गणित ओलंपियाड के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रोत्साहित किया गया। ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सरवनखेड़ा खण्ड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने पुरस्कृत किया।

गणित विषय के एआरपी अंकित मिश्रा ने विभागीय निर्देशों के क्रम में सरवनखेड़ा के 62 उच्च प्राथमिक और संविलियन विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता कराई थी। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र योगेश सीयूपीएस रनिया, वैष्णवी सिंह सीयूपीएस स्योंदा, नितिन सिंह सीयूपीएस लोहारी, संस्कार यादव यूपीएस जैनपुर, विवेक सीयूपीएस कौसम, श्रद्धा पाल यूपीएस लाटा, नैन्शी सीयूपीएस कौसम, मानशी सीयूपीएस लोहारी, रितेश यूपीएस किशरवल, सरस्वती देवी यूपीएस सरवनखेड़ा एवं देवांश कुशवाहा सीयूपीएस जसवापुर का चयन जनपद स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए किया गया है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने चयनित बच्चों से सीधी बात करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए बच्चों को और लगन से पढ़ने की प्रेरणा दी जिससे वे न केवल अपने माता पिता बल्कि जनपद का नाम रोशन करें साथ ही आगे चलकर देश की प्रगति में भी बड़े होकर सहयोग कर सकें। उन्होंने अच्छी शिक्षा की उपयोगिता और महत्व को बताते हुए कई उदाहरण प्रस्तुत किए। सभी बच्चों को पुष्पमाला पहनाई और सभी बच्चों को मेडल के साथ साथ पुरस्कार भी प्रदान किए गए। चयनित बच्चों के विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी इसी प्रकार आगे भी कार्य करने को प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विकासखंड के एआरपी अग्नीश कुमार, एआरपी अंजली, एआरपी शिप्रा पाण्डेय सहित चयनित विद्यालयों के शिक्षक क्रमशः रश्मि सिंह, रूपी त्रिपाठी, ऋतु साहनी, अनीता सिंह तोमर, दीपमाला, धर्मेंद्र सिंह, विपिन कुमार, अनुपम चक्रवर्ती, नदीम और गजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button