रसूलाबाद में डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार घायल,चालक फरार
घायल को भेजा गया अस्पताल, पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में एक तेज रप्तार डंपर ने स्कूटी सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
मकरंदपुर निवासी मनोज मिश्रा अपने घर से बुखार की दवा लेने शहबाजपुर जा रहे थे।रास्ते में एक तेज रप्तार डंपर ने उनकी स्कूटी में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से मनोज मिश्रा बुरी तरह से घायल हो गए।
राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी।सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मनोज को उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां पर उनका उपचार जारी है।प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में रोटावेटर की चपेट में आकर किशोर की मौत,परिजनों में मचा कोहराम



