कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भारत के आदिवासी नेता लोकनायक बिरसा मुंडा की जन्म जयंती जिला कारागार परिसर में सादगी से मनाई गई

जिला कारागार अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा ने उनके जीवन वृत्त पर की चर्चा

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात। जिला कारागार कानपुर देहात परिसर में भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकनायक बिरसा मुंडा की शनिवार को जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिला कारागार कानपुर देहात के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकनायक बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अपने श्रद्धा सुमन समर्पित करके उन्हें आदर सहित नमन किया।

इस मौके पर जिला कारागार कानपुर देहात के अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन के दौरान भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व लोकनायक बिरसा मुंडा के जीवनकाल के तमाम संस्मरणों पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए लोकनायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व के बारे में उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित जिला कारागार कानपुर देहात के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के अलावा जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को विस्तृत रूप से जानकारी दी।

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन पर पूरे प्रदेश में 1 नवंबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,, इसी क्रम में जिला कारागार कानपुर देहात में उपरोक्त कार्यक्रम का शनिवार को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जेलर डॉक्टर विजय कुमार पांडेय डिप्टी जेलर डॉक्टर राजेश कुमार, जिला कारागार के हेड जेल बॉर्डर, जेल बॉर्डर, राइटर तथा जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों ने भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकनायक बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके उन्हें आदर सहित नमन किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला कारागार के अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा, जेलर डॉक्टर विजय कुमार पांडेय,डिप्टी जेलर डॉक्टर राजेश कुमार, एवं जिला कारागार के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा जिला कारागार में निरुद्ध बंदी मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button