यातायात माह 2025: कानपुर देहात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और नियमों पर चलाया जागरूकता अभियान
जनपद में यातायात माह नवंबर-2025 के दृष्टिगत, रविवार को सड़क सुरक्षा को मजबूत करने एवं एक संवेदनशील समाज के निर्माण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन

कानपुर देहात। जनपद में यातायात माह नवंबर-2025 के दृष्टिगत, रविवार को सड़क सुरक्षा को मजबूत करने एवं एक संवेदनशील समाज के निर्माण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात यातायात पुलिस द्वारा सामाजिक जागरूकता अभियान का संचालन किया गया। यातायात पुलिस ने प्रमुख सड़कों और चौराहों पर नागरिकों को सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग की रोकथाम और सड़क संकेतों के पालन पर जोर देने के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। इस अभियान के अन्तर्गत हजारों नागरिकों तक सीधे रुप से जानकारी पहुँचाई गयी है। इस पहल से नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है और पुलिस-जनता के बीच का विश्वास स्तर मजबूत हो रहा है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर डिजिटल माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जायेगा। जनपद कानपुर देहात की यातायात पुलिस आम जनता से इस “सुरक्षा और संवेदना के सफर” में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा करती है, ताकि जनपद को दुर्घटनामुक्त और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।
—



