उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

रनिया थाना क्षेत्र के आंट गांव में बीती रविवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सोमवार की सुबह जब परिजन उठे तो यह नजारा देख सन्न रह गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।रनिया थाना क्षेत्र के आंट गांव में बीती रविवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सोमवार की सुबह जब परिजन उठे तो यह नजारा देख सन्न रह गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

रनिया थाना क्षेत्र के आंट गांव निवासी जगदीश सिंह के पुत्र राघवेंद्र सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष ने बीती रात घर के आंगन में लगे जाल में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सुबह जब परिजन उठे तो यह नजारा देख उनकी चीखें निकल गई। परिजनों ने घटना की सूचना रनिया पुलिस को दी।सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक इंद्रपाल व हेड कांस्टेबल अविनाश शर्मा ने पंचनामा की कार्रवाई पूर्ण की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतक राघवेंद्र सिंह खेती किसानी का कार्य करता था।मृतक के पिता जगदीश सिंह, मां निर्मला देवी, पत्नी रूबी, बेटा अभय सिंह व सक्षम सिंह का रो रो कर बुरा हाल था।इंस्पेक्टर रनिया शिवनारायन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,प्रथम दृष्टता मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही वजह सामने आ सकेगी।घटना की तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button