उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत,रेलवे ट्रैक के बाहर पड़ा मिला शव

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलासा स्टेशन के पास गुरुवार शाम ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Story Highlights
  • परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलासा स्टेशन के पास गुरुवार शाम ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतका की पहचान गजनेर थाना क्षेत्र के भवानीपुरवा निवासी हिम्मत सिंह की 25 वर्षीय पत्नी नौरीन के रूप में हुई है।नौरीन की गुरुवार शाम मलासा स्टेशन के खंबा नंबर 1302/21 के मध्य किसी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में ट्रेन से कटकर महिला की मौत की बात सामने आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button