कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक किशोरी समेत तीन घायल,भेजा गया अस्पताल

बढ़ौली मोड के पास हुआ हादसा, तीनों को दवा दिलाने जा रहे थे पिलखिनी गांव

पुखरायां: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली मोड के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक किशोरी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में शिवानी की हालत गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।गजनेर थाना क्षेत्र के जिलौठी गांव निवासी सुरेश ने बताया कि वह मूसानगर के सनायाखेड़ा गांव निवासी संजय की पत्नी विमला और सरमन की पुत्री शिवानी के साथ बाइक पर सवार होकर सलहज विमला को दवा दिलाने भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिलखिनी गांव जा रहे थे।

रास्ते में बढ़ौली मोड के पास पीछे से आ रहे एक तेज रप्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने शिवानी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button