कानपुर देहात: मूसानगर में संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव,नहीं हो सकी पहचान
पुलिस शव के शिनाख्त व मामले की जांच में जुटी

कानपुर देहात के मूसानगर क्षेत्र में एक अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ से गमछे के सहारे शव लटका मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है। घटना फतेपुर सीमा क्षेत्र के मंगलपुरवा निवासी सूबेदार यादव के खेत में हुई। सुबह शौचक्रिया के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव का अभी पहचान नहीं हो सकी है। शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़े- आरोप: 108 एंबुलेंस स्टाफ की अनदेखी से घायल महिला ने तोड़ा दम



