कानपुर देहात में दुष्कर्म पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास,हालत गंभीर
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया है।युवती की हालत अभी गंभीर बनी हुई है और उसे उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है

- आरोपी हिरासत में,पुलिस पर लापरवाही का आरोप विभागीय जांच शुरू
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया है।युवती की हालत अभी गंभीर बनी हुई है और उसे उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना 10 अक्टूबर को हुई।घटना के मुताबिक पीड़िता जब घर लौट रही थी तभी गांव के एक युवक ने रास्ते में उसे रोक लिया।आरोपी युवती को एक बंद कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।घटना से आहत होकर युवती ने उसी दिन आत्महत्या का प्रयास किया।
परिजनों ने उसे गंभीर हालत में पहले रूरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।हालत में सुधार न होने कर वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और फिर कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी का लंबे समय से उपचार चल रहा है।लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी आसिफ कई महीनों से युवती के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता आ रहा है।परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी परन्तु समय पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही युवती यह कदम उठाने पर विवश हुई।
परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही और पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है।फिलहाल पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी आसिफ को हिरासत में ले लिया गया है।
आरोपी से पूँछतांछ की जा रही है।उन्होंने यह भी बताया कि एक विभागीय जांच टीम का गठन किया गया है।यह टीम पुलिस की ओर से संभावित लापरवाही की जांच करेगी।उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।



