उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

6 दिसंबर को लेकर कानपुर देहात में पुलिस का ‘एरिया डोमिनेशन’, अकबरपुर और भोगनीपुर छावनी में तब्दील

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश पर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात, संदिग्धों पर पैनी नजर

कानपुर देहात। आज बाबरी ढांचा विध्वंस की बरसी और डॉ. भीमराव अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस के मद्देनजर जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से कानपुर देहात पुलिस द्वारा एक विशेष ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

अभियान के तहत, जनपद के थाना अकबरपुर और थाना भोगनीपुर क्षेत्रों को मुख्य रूप से फोकस किया गया। इन क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात करके प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों पर कड़ी निगरानी रखना, शांति भंग करने की संभावित कोशिशों पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों में विश्वास का वातावरण बनाना है।

पुलिस ने शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में पैदल गश्त और वाहन पैट्रोलिंग को तेज कर दिया है। जनपद में आने और जाने वाले मार्गों पर अतिरिक्त चेक-पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहाँ पर हर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की गहनता से जांच की जा रही है। किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस द्वारा संदिग्ध तत्वों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कानपुर देहात पुलिस ने जनपदवासियों से शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। साथ ही, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या सूचना तुरंत पुलिस को देने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़े- अकबरपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, एसपी की मौजूदगी में शिकायतों का त्वरित निस्तारण

Related Articles

AD
Back to top button