उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: अपर जिलाधिकारी ने किया रैन बसेरा/आश्रय गृह का स्थलीय निरीक्षण

जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर वितरण कराए कंबल।

कानपुर देहात:  जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रैन बसेरा/आश्रय गृह का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा रैन बसेरा की आवश्यक व्यवस्थाओं स्वच्छ पेयजल, प्रकाश,बिछावन आदि का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। अपर जिलाधिकारी द्वारा रैन बसेरे में रुकने वाले लोगों की संख्या व उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी संबंधित से आवश्यक जानकारी ली गयी।

उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में सभी आवश्यक सुविधाएं सतत सुनिश्चित रहे, यहां पर रुकने वाले लोगों का पंजिका में अंकन कराकर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, रुकने वाले लोगों से मधुर व्यवहार किया जाए। मौके पर तहसीलदार अकबरपुर व संबंधित अधिकारी,कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात : बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में विद्यार्थियों ने बिखेरा नृत्य का जलवा,हुए सम्मानित

Related Articles

AD
Back to top button