उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में विद्यार्थियों ने बिखेरा नृत्य का जलवा,हुए सम्मानित

नृत्य से छात्रों का होता है शारीरिक,मानसिक और भावनात्मक विकास: प्रबंधक चंद्रभान सिंह

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड मलासा स्थित बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में शनिवार को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक चंद्रिका प्रसाद ने किया।कार्यक्रम में प्राथमिक,जूनियर और सीनियर वर्ग से कुल 45 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान छात्रों ने अपनी रचनात्मकता,कौशल और उत्साह से सभी का मन मोह लिया।जिसमें शास्त्रीय,लोक,समकालीन और हिप हॉप जैसी विभिन्न शैलियों का प्रदर्शन किया गया।यह आयोजन बच्चों के समग्र विकास और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देता है।पूरे कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का माहौल था,जिसमें हर प्रस्तुति में कलात्मकता और जुनून झलकता था।संगीत शिक्षक के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता सफल रही और बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।यह प्रतियोगिता छात्रों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने और उन्हें एक मंच प्रदान करने का एक शानदार अवसर था।

मौजूद शिक्षकों व छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक चंद्रभान सिंह ने कहा कि नृत्य से बच्चों का शारीरिक,मानसिक और भावनात्मक विकास होता है।इसलिए विद्यालयों में समय समय पर ऐसे आयोजनों का होना नितांत आवश्यक है।इस मौके पर प्रधानाचार्या सुचेता सिंह,उपप्रधानाचार्य कपिल,शिक्षक अनुराग उपाध्याय,श्रीकांत,हरमोहन, जयशंकर प्रसाद,समेत छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-  थाना अकबरपुर में ‘SPEL’ का द्वितीय चरण संपन्न, युवाओं को मिला पुलिस व्यवस्था का व्यावहारिक अनुभव

Related Articles

AD
Back to top button