उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर में तेज रप्तार ट्रक की टक्कर से लोडर पलटा,चालक समेत दो घायल

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के पास हुआ हादसा, घायलों को सीएचसी में कराया गया भर्ती

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के निकट सोमवार देर शाम एक तेज रप्तार ट्रक ने लोडर को टक्कर मार दी।जिससे लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

हादसे में लोडर चालक समेत दो लोग घायल हो गए।घायलों को तत्काल उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनका उपचार किया।प्रतापगढ़ के नवलपुर निवासी लालूराम ने बताया कि वह रेलवे में टैक्नीशियन हैं।सोमवार देर शाम वह कालपी से लोडर में बैठकर कानपुर जा रहे थे।

चौरा के पास एक तेज रप्तार ट्रक ने उनके लोडर को टक्कर मार दी।हादसे में लालूराम और लोडर चालक अनिल घायल हो गए।राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े- जालौन: सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, रॉन्ग साइड व ओवरस्पीडिंग पर अब होगी एफआईआर—जेल भेजने के निर्देश

Related Articles

AD
Back to top button