उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में तेज रप्तार कार ने ई रिक्शा में मारी टक्कर,चालक घायल
नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, कार चालक मौके से फरार; पुलिस ने दर्ज किया मामला

कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।रनियां कस्बे में इटावा से कानपुर जाने वाले नेशनल हाइवे पर एक तेज रप्तार कार ने बैटरी रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में रिक्शा चालक सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा रनियां कस्बे के नेशनल हाइवे पर हुआ।बैटरी रिक्शा चालक दिलीपपुर चकरपुर कानपुर नगर निवासी सोनू को कार ने टक्कर मार दी।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल रिक्शा चालक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है।प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।



