कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत
परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के रूरा स्टेशन के पास रविवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
मृतका की पहचान रूरा कस्बे के गांधी नगर वार्ड निवासी 65 वर्षीय इंद्रा देवी के रूप में हुई है।इंद्रा देवी रविवार दोपहर अपने घर से थाना ग्राउंड में कथा सुनने के लिए जा रहीं थीं।तभी रूरा रेलवे स्टेशन के पास खंबा नंबर 1062/6 पर डाउन लाइन पर वह नॉर्थ ईस्ट सुपर फास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी।सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतका के पति अशोक कुमार ने शव की शिनाख्त अपनी पत्नी इंद्रा देवी के रूप में की ।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



