कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

एंबुलेंस सेवा का दुरुपयोग करने एवं कराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई शीघ्र: डिप्टी सीएमओ डॉ आदित्य सचान

102 सेवा के 42 फर्जी यात्राओं के दोषी संचालन कंपनी के रेडार पर

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: जनपद में सामान्य जनमानस के लिए समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से 108 व 102 एंबुलेंस सेवा का संचालन कर रहे कुछ चालकों द्वारा फर्जी यात्राओं का मामला सामने आया है जिसे लेकर डिप्टी सीएमओ / नोडल अधिकारी डॉ आदित्य सचान ने कहा है कि ऐसे चालकों और उनके सहयोगियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सरवन खेड़ा लोकेशन पर संचालित 102 एंबुलेंस सेवा के 42 फर्जी त्रिपो के निकालने के बाद अंकुश लगाना आवश्यक हो गया है इतना ही नहीं ऐसे चालकों को चिन्हित कर लिया गया है और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए प्रोग्राम प्रबंधक एवं संचालन करने वाली कंपनी ई एम आर आई तथा ग्रीन हेल्थ सर्विस लखनऊ के द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है फिर भी अन्य गड़बड़ी करने वाले अब सख्त निगरानी के ज़द में रहेंगे।उन्होंने बताया कि प्रत्येक वाहनों की आवाजाही पर न केवल नजर रखी जा रही है बल्कि प्रत्येक लोकेशन पर अलग से सूचना तंत्र तैयार किया गया है।

उन्होंने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि एंबुलेंस सेवा को सुविधा समझकर उपभोग करें इसका दुरुपयोग न तो स्वयं करें और न दूसरों को करने दें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें कहीं दुरुपयोग की संभावना नजर आए तो शासन प्रशासन को सूचित करने का कष्ट करें। उन्होंने यह भी कहा कि उक्त सेवा के सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अपने क़ीमती सुझाव मुख्य चिकित्सा अधिकारी तक अवश्य पहुंचाएं।

ये भी पढ़े- कानपुर नगर: कड़ाके की ठंड और शीतलहर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने जारी की विस्तृत एडवाइजरी

Related Articles

AD
Back to top button