उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अटेवा प्रीमियर लीग के फाइनल में अमरौधा और राजपुर की होगी भिड़ंत

पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा प्रीमियर लीग के चौथे दिन पहले सेमीफाइनल में राजपुर ने संदलपुर को हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश कि

कानपुर देहात। पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा प्रीमियर लीग के चौथे दिन पहले सेमीफाइनल में राजपुर ने संदलपुर को हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपुर की टीम ने 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 122 रन बनाए।कप्तान सत्येंद्र गौतम ने 37 रविंद्र ने 24 और गोल्डी ने 14 रन बनाए। संदलपुर से सुधाकर और महेंद्र ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी संदलपुर की टीम 13 ओवर में 90 रन पर आल आउट हो गई। 6 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने अमित यादव ने लगातार चार गेंद में चार विकेट लेकर संदलपुर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सेमी फाइनल मैच की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती निर्मला शंखवार ने सभी खिलाड़ियों से परिचय किया। एक गेंद खेल कर सेमीफाइनल का औपचारिक शुभारंभ किया। समिति के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारियों का एक दूसरे के साथ मिलकर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय है। दूसरे सेमीफाइनल के विशिष्ट अतिथि औरैया के सहार ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह रिशी ने रसूलाबाद और अमरौधा के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच का टॉस कराया। समिति के सदस्यों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। दूसरे मैच में रसूलाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 15 ओवर में 10 विकेट खोकर 80 रन ही बना सकी। जवाब में रवि प्रकाश सोनी के आतिशी अर्धशतक की बदौलत 10 विकेट से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच अमरौधा के ओम बाबू ने 20 रन बनाए और 4 विकेट लिए। इस दौरान डॉ पंकज संखवार, प्रदीप कुमार यादव, अनंत त्रिवेदी, अखिलेश पाल, विवेक तिवारी, मंजीत सिंह, के एस भारती, त्रिलोकचंद्र, महाराज सिंह, प्रमोद पाल, महेंद्र यादव, आत्मप्रकाश मिश्रा, अरविंद सिंह चौहान, सुखदेव बाबू, मानवेंद्र सिंह, इरफान खान, अनुज सिंहल, विजय, अनिल कुमार, सैयद फरहान, नौशाद अहमद, प्रधान प्रतिनिधि यतेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button