कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भोगनीपुर में तेज रफ्तार डंपर का कहर, स्कूटी सवार डॉक्टर को कुचला, मौके पर ही मौत

ड्यूटी पर जा रहे थे चिकित्सक, हादसे के बाद परिवार में मचा हाहाकार, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इटावा की दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार डॉक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डॉक्टर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान डॉक्टर शारिक अली पुत्र साकिर के रूप में हुई है, जो कानपुर के अफसरिया के निवासी थे। डॉक्टर नागरिक प्रतिदिन अपनी प्रैक्टिस के लिए कानपुर से शाहजहांपुर आया करते थे। वह सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक शाहजहांपुर में अपनी सेवाएं देते थे और उसके बाद शाम 6 बजे से बेगमगंज, कानपुर में प्रैक्टिस करते थे। आज सुबह भी वह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी काल बने डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

डॉक्टर की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: कछगांव में नोडल अधिकारी ने लगाई ग्राम चौपाल, जल जीवन मिशन में गड़बड़ी पर अफसरों को लगाई फटकार

Related Articles

AD
Back to top button