कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में आरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत,परिजनों में मचा कोहराम

अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

कानपुर देहात के रूरा स्टेशन पर बीते मंगलवार की रात एक आरपीएफ जवान की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई। कन्नौज के इंदरगढ़ के रहने वाले आरपीएफ जवान रूरा स्टेशन पर तैनात थे।मंगलवार रात करीब 9 बजे उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी हालत बिगड़ गई।

सहकर्मी ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए रूरा सीएचसी में भर्ती कराया।जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत जवान को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

रूरा सीएचसी अधीक्षक डॉ सुनील कुमार ने बताया कि दिन में धूप निकलने के बाबजूद सुबह ,शाम और रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ा है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: भोगनीपुर में खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल,दो घायल

Related Articles

AD
Back to top button