कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुलंदर में 15 दिवसीय टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ सराय ने जीता उद्घाटन मैच

26 जनवरी को होगा फाइनल मुकाबला

पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुलंदर गांव में गुरुवार को 15 दिवसीय 11वें वन डे टूर्नामेंट का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया।क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी रिंकू भदौरिया,प्रधान प्रतिनिधि बी के तिवारी और बिकास राजावत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।उद्घाटन मैच सराय और घार टीमों के मध्य खेला गया।

घार टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर में 118 रन बनाकर सराय टीम को जीत के लिए 119 रनों का लक्ष्य दिया।जवाब में सराय की टीम ने 14 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।प्रतियोगिता का फाइनल मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा।आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विजेता टीम को पल्सर बाइक भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।जबकि मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को एलईडी टीवी भेंटकर पुरस्कृत किया जाएगा।

टूर्नामेंट के उदघाटन पर अतिथियों ने मौजूद खिलाड़ियों तथा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना,उनकी प्रतिभा को मंच देना और आपसी सौहाद्र व खेल भावना को बढ़ावा देना है।ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाते हैं और भाईचारा की भावना पनपती है।इस दौरान आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।

टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया।इस मौके पर गढ़ धर्मवीर सिंह राजावत,सोनू भदौरिया,दीपू परमार,अजीत यादव,अन्नू परमार,आरिफ कुरैशी,गौरव तिवारी,भरत बाजपेई,अभय प्रताप सिंह,पंकज तिवारी,विजय प्रताप,सुमित तिवारी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बड़े लाल,डॉक्टर मनीष सचान मन्नत हॉस्पिटल,सुबोध जमरेही समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: सेवा संस्था द्वारा मकर संक्रांति पर खिचड़ी का वितरण

 

 

Related Articles

AD
Back to top button