कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पुखरायां आगमन पर अभेद्य सुरक्षा, DM और SP ने खुद संभाली कमान

आज जनपद कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर अंतर्गत पुखरायां में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन हुआ।

सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां। आज जनपद कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर अंतर्गत पुखरायां में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर के दृष्टिगत जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कार्यक्रम से पूर्व ही आयोजन स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने व्यक्तिगत रूप से पूर्व राष्ट्रपति को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और सलामी गार्द द्वारा उन्हें सलामी दी गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अत्यधिक सजगता, शिष्टता एवं जनसेवा की भावना बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक एवं अत्याधुनिक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। पूरे क्षेत्र की सतत निगरानी ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी नेटवर्क और वाहन चेकिंग के आधुनिक उपकरणों के माध्यम से की गई। यातायात प्रबंधन के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया था, जिसमें डायवर्जन प्वाइंट्स, पार्किंग व्यवस्था और इमरजेंसी ग्रीन कॉरिडोर शामिल रहे। साथ ही नागरिकों की सुरक्षा के लिए मेडिकल इमरजेंसी टीम, फायर सेफ्टी यूनिट और महिला सुरक्षा दल भी तैनात रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते नजर आए और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

 

Related Articles

AD
Back to top button