उत्तरप्रदेश

पुलिस ने अगवा हुए किसान को सकुशल किया बरामद, दो गिरफ्तार

यूपी की फिरोजाबाद पुलिस ने अगवा हुए किसान को सकुशल बरामद कर लिया है. मुकेश ओर ब्रजकिशोर नाम के बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक बदमाश फरार है.

पुलिस की 5 टीमें बनाई गईं
मामले का संज्ञान में लेते हुए एसएसपी ने अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए 5 टीमों का गठन किया. टीमों ने आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस समेत तमाम जगहों पर दबिश देना शुरू किया. इसी दौरान आगरा के खंदौली क्षेत्र के एक पुराने मकान से किसान कैलाश को बरामद कर लिया. वहीं, मुकेश ओर ब्रजकिशोर नाम के बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक बदमाश फरार है, जिसकी पहचान जीतू के रूप में हुई है.

10 लाख रुपए फिरौती मांगी गई
एसएसपी फिरोजाबाद अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की 5 टीमों को लगाया था. पुलिस ने कैलाश नाम के शख्स को सकुशल बरामद कर लिया है. 10 लाख रुपए फिरौती मांगी गई थी. पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है. पकडे गए अपहरणकर्ताओं के नाम मुकेश कुमार बघेल और ब्रजकिशोर बघेल हैं. ये दोनों थाना खदौली क्षेत्र के गांव नगला नैनसुख के रहने वाले हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button