कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

स्कूलों का समय बदला: अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी 8वीं तक की कक्षाएं आदेश जारी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने जारी किए निर्देश।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मौसम में आ रहे बदलाव और ठंड के कम होने के कारण स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

इस आदेश के अनुसार जिले के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त हिंदी-अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई का समय बदल दिया गया है। पहले शीतकालीन मौसम को देखते हुए स्कूल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया था। अब मौसम में सुधार को देखते हुए स्कूल का नया समय बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा और शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लिया गया है। स्कूल प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वे इस नए समय का कड़ाई से पालन करें और अभिभावकों को भी इस बदलाव की जानकारी दें ताकि बच्चे समय से विद्यालय पहुंचे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: सीएलडी इंटर कॉलेज में मीनिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,छात्र छात्राओं ने दिखाए हुनर

Related Articles

AD
Back to top button